✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

हे भगवान! सोशल मीडिया पर रील बनाना इस महिला को पड़ा भारी, गुस्साए पति ने मार दी गोली, पढ़े फिर क्या हुआ 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 24, 2026, 10:20:45 AM

 गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दिया.कारण था सोशल मीडिया में एक्टिव होकर रील बनाना. पत्नी के द्वारा रील बनाना पति को अच्छा नहीं लगता था और वह अपनी पत्नी को बार-बार इस तरह के कार्य नहीं करने की हिदायत दिया करता था परंतु पत्नी पति की कोई बात को नहीं सुनती थी. जिसके कारण गुस्सा करके पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई है लोगों द्वारा स्थानीय अस्पताल पर भर्ती किया गया परंतु स्थिति की नाजुक्ता को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है.

पढ़े कहां का है पूरा मामला 

दरअसल यह पुरा मामला गिरिडीह के राजधनवार के परसन ओपी क्षेत्र के खीजरसोता गांव की है. बताया जाता है की बिहार के नवादा जिले के रहने वाले राजा नामक युवक अपनी पत्नी गजाला परवीन (उम्र करीब 26 वर्ष ) के साथ खीरजसोता में बीते कुछ वर्षो से रह रहा था ओर यंहा वह टायर में हवा भरने के काम करता है लेकिन उसकी पत्नी गजाला परवीन सोशल मीडिया पर एक्टिव है .जो रील बनाया करती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. कल रात में भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद राजा ने अपनी पत्नी गजाला परवीन के ऊपर गोली चला दी.

मामले में आरोपी पति गिरफ़्तार

 जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गयी, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. जहा से महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. इधर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजा को गिरफ्तार कर लिया है ओर घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:firing in giridihgiridih firingfire in giridihmassive fire in giridihclash in giridih on holigiridihgiridih fire newsgiridih crimegiridih fire videogiridih tvgiridih forest firegiridih violence in jharkhand holigiridih hangamagiridih newscity giridihgiridih towngiridih bawalgiridih clashgiridih ka newsgiridih policegiridih coronatop news giridihgiridih ka videogiridih updatesgiridih city newscity news giridihgiridih news livegiridih violencegiridih news alert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.