✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

DHANBAD: जंगल से मिली नवजात बच्ची, इलाज के बाद हुई स्वस्थ, भेजा गया चाइल्ड लाइन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 10:15:31 PM

धनबाद(DHANBAD): जिले के लोयाबाद में एक मां ने अपनी दुधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया. मां ने तो चाहे जिस भी कारण से बच्ची को फेंका हो लेकिन बचाने वाले ने उसे बचा लिया. रोती हुई बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जंगल-झाड़ की ओर पहुंचे तो देखा वहां एक बच्ची को किसी ने फेंक रखा है, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत उस बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. अस्पताल के बाहर बच्ची को गोद लेने के लिए कई दावेदार पहुंचे.

क्या है पूरा मामला

धनबाद जिला के लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा में रविवार को एक मां ने अपनी बेटी को अभिशाप मानकर झाड़ियों में फेंक दिया. दरअसल, रविवार को एकड़ा में झाड़ियों के पास एक नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए. झाड़ियों से जब नवजात को बाहर निकाला गया तो लोगों को समझते देर नहीं लगी की उसे लड़की होने की सजा मिली है. ग्रामीणों में से एक युवक ने बच्ची को गोद में उठा लिया और उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया. हालांकि बच्ची अभी स्वस्थ बताई है और उसका वजन दो किलो है. स्वास्थ्य केंद्र में ही नर्स ने अपनी गोद में लेकर बच्ची को दूध भी पिलाया.

ये भी देखें:

चतरा DSE का बेतुका बयान, फरियादियों से कहा- बैकवर्ड का शोषण होता था और होता रहेगा

बच्ची की खबर सुनकर गोद लेने वाले कई दावेदार अस्पताल के बाहर जमा हो गए. सुचना पाकर लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीडब्लूसी के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने लोयाबाद थाना प्रभारी से बच्ची को सौंपने के लिए संपर्क किया. थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि बच्ची को वी सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया गया. बाद में उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है. यहां बच्ची की देखरेख होगी और वहीं से गोद लेने की प्रक्रिया भी होगी.

रिपोर्ट: प्रकाश महतो, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.