☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में नगर की सरकार, जानिए कहां कौन जीता, किसकी बन रही सरकार

झारखंड में नगर की सरकार, जानिए कहां कौन जीता, किसकी बन रही सरकार

रांची(RANCHI): झारखंड में नगर निगम की मतगणना सम्पन्न हो गई. सिर्फ धनबाद में गिनती जारी है. लेकिन सभी 9 निगम की कुर्सी पर कौन काबिज हुआ यह तस्वीर साफ हो गई. इस खबर में झारखंड के सभी नौ नगर निगम की बात करेंगे.किसकी सरकार बनी और किसे औंधे मुह खानी पड़ी. रांची में कैसा टक्कर रहा और मेदिनीनगर में कौन बाजी मार गया.

सबसे पहले रांची नगर निगम की बात करें तो यहां भाजपा समर्थित रौशनी खालको ने बाजी मारी है. जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस समर्थित रमा खालको रही. दोनों के बीच काटे की टक्कर हुई. लेकिन आखिर में 14363 वोट से रौशनी ने बाजी मार लिया. रौशनी खालको 157669 वोट मिले जबकि रमा को 143306. पाँच राउंड की गिनती रात करीब 12 बजे पूरी हुई. जिसके बाद आधिकारिक तौर पर जीत की घोषणा की गई.

हजारीबाग में मेयर का ताज अरविन्द राणा के नाम रहा. उन्होंने 23167 मत प्राप्त किया. वहीं दूसरे नंबर पर मो सरफराज अहमद रहे. जिन्हे 17987 वोट मिले. अगर अरविन्द राणा को देखे तो शुरू से ही जमीन से जुड़े रहे. छात्र जीवन में वह  Abvp से जुड़े बाद में उन्होंने पत्रकारिता भी की. एक सामान्य परिवार के अरविन्द ने जनता के सहयोग से चुनाव लड़ा और जीत का परचम लहरा दिया. सबसे बड़ी बता इन्हे किसी दल का कोई समर्थन प्राप्त नहीं था.

मेदनिनगर नगर निगम में दिलचस्प मुकाबला हुआ. जिसमें भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने बाजी मार दी. दूसरे नंबर पर कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी रही. अरुणा शंकर को 24169 वोट पड़े जबकि दूसरे नंबर पर रही नम्रता त्रिपाठी को 21047 वहीं तीसरे नंबर पर पूनम सिंह रही जिन्हे 12809 वोट पर ही संतोष होना पड़ा. नगर निगम चुनाव में करीब 3122 वोट से अरुणा शंकर चुनाव जीत गई. और लगातार दूसरी बार मेयर का ताज जनता ने पहनाया.

मानगों नगर निगम में कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता 42022 वोट मिले.जबकि संध्या सिंह को 23421 मत प्राप्त हुए. इस परिणाम के साथ ही सुधा गुप्ता मानगो की पहली मेयर बनी. और जीत के बाद उन्होंने इसे जनता की जीत बताया है.

बोकारो के चास नगर निगम में भोलू पासवान ने जीत दर्ज की है. कड़े मुकाबले में भोलू पासवान को 17796 मत, अविनाश 14827 वहीं कांग्रेस समर्थित जमील अख्तर को 10320 वोट मिले है. भोलू पासवान पर जनता ने बड़ा भरोसा दिखाया है. बिना किसी राजनीति दल के समर्थन के उन्होंने जीत दर्ज की है.

धनबाद नगर निगम में मेयर पद पर पूर्व विधायक संजीव सिंह की जीत हुई है. करीब 18 हजार से अधिक वोट से पाँचवे राउंड में सबसे आगे है. दूसरे नंबर पर  समशेर आलाम और तीसरे पर संजीव कुमार है. हालाकी अभी भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

गिरीडीह में प्रमिला मेहरा ने जीत का झण्डा बुलंद किया है. उन्होंने इस चुनाव में 14599 वोट से से जीत दर्ज की है. वहीं दूसरे नंबर पर सत्येन्द्र कुमार चौधरी रहे.

वहीं देवघर नगर निगम में रवि रौत की जीत हुई तो दूसरे नंबर पर रीता चौरसिया रही.

आदित्यपुर नगर निगम में भाजपा समर्थित उम्मीदवार का कब्जा रहा. यहां संजय सरदार मेयर की कुर्सी अपने नाम किया है. जबकि दूसरे नंबर पर झामुमो समर्थित उम्मीदवार रहे.                                                 

Published at: 28 Feb 2026 09:58 AM (IST)
Tags:JharhandJharkhadn NewsRanchi Nagar Nigam ElectionNagar NIgam electiomHazaribag me kaun jeetaMedininagar aruna shankarRanchi Rama khalkoRaushani khalkhoJamshedpurMango nagar nigamJharkhand Nagr nigam election resultdhanbadsanjeev singhSanjeev singh update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.