✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो समर्थक हुए गिरफ्तार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:33:12 PM

सिंहभूम (SINGHBHUM): पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. मनोहरपुर पुलिस ने नंदपुर गांव के पास से दो नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी बुधवार को डीएसपी जयदीप लकड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी.

डीएसपी जयदीप लकड़ा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर इलाके में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं और नक्सली गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार देर शाम एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया.

पुलिस टीम जैसे ही नंदपुर पहुंची, दोनों संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ और जांच के दौरान दोनों युवकों की पहचान डिंबुली गांव निवासी दुर्जन जाते और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रायबेडा गांव निवासी विमल नाग के रूप में हुई.

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से नक्सली पर्चे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक नक्सलियों के संपर्क में थे और उनके लिए सहयोग का काम कर रहे थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके तार किन-किन नक्सली संगठनों से जुड़े हुए हैं.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का, एसआई मयंक प्रसाद, एएसआई रंजीत मुर्मू समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Tags:naxalnaxal newsnaxalitenaxal news jharkhandnaxal encounternaxalinaxali arestednaxali arrested in jharkhandnaxali newsnaxali latest newsnaxali big newsnaxalite newsbig newsbreaking newslatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.