✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में बड़ा हादसा, देखते-देखते 10 घर जमीन में समाए, 4 घायल, एक की हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 10:21:02 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बाघमारा इलाके के टण्डाबाड़ी बस्ती में जमीन धंसने की बड़ी घटना हुई.इस हादसे में करीब 10 घर पूरी तरह जमीन में समा गए.वही 4 लोग घायल हुए है. जिनमें एक की हालत गंभीर है.गंभीर घायल को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.तेज आवाज के साथ जमीन धंसते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे.

लोगों में प्रशासन और बीसीसीएल के खिलाफ नाराजगी

वही कुछ लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया. लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और बीसीसीएल के खिलाफ नाराजगी देखी गई.पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि वे रात में खाना बना रहे थे, तभी अचानक जोर की आवाज हुई और जमीन हिलने लगी.बाहर निकलते ही देखा कि आसपास के करीब 10 घर जमीन में समा गए.

प्रशासन से सुरक्षित जगह पर घर देने की मांग

वहीं, पीड़ित ने कहा कि वे पहले से ही डर में जी रहे थे.अब फिर से भू-धसान होने से उनका सब कुछ खत्म हो गया उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित जगह पर घर देने की मांग की है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad landslidedhanbad landslide womenlandslide in dhanbaddhanbad kendua landslidelandslide dhanbad todaymining landslide dhanbadwomen in landslide in dhanbadlandslide victims dhanbaddhanbad news livedhanbad latest newsdhanbad newslandslide alert newsdhanbad blast newsdhanbad emergency newsdhanbad rescue newslandslide during coal mining in dhanbaddhanbad news todaylocal news dhanbaddhanbad tragedy newsdhanbad breaking newsbreaking news dhanbaddhanbad disaster news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.