✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में "महाभारत" तय, बिक्षुब्धों को मेयर संजीव सिंह का मिला साथ तो कैसे बयार हुई तेज !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 4:36:11 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में अब "महाभारत" बिल्कुल तय है. पक्ष और विपक्ष में तलवारें खींच गई है. कौन किस पर भारी पड़ेगा, कौन इस प्रतिष्ठित संस्थान को आगे बढ़ाएगा या बिक्षुब्ध बाजी मार लेंगे या पक्ष के लोग सारी स्थिति को संभाल लेंगे, यह सब बड़ा सवाल है. सवाल इसलिए बड़ा हो गया है कि अब बिक्षुब्धों को मेयर संजीव सिंह का साथ मिल गया है. हालांकि सूत्रों की माने तो धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में विवाद की नींव विधानसभा चुनाव में ही पड़ गई थी. मेयर चुनाव में कमजोर विवाद की नींव और मजबूत हो गई और फिर बिक्षुब्धों को हवा मिल गई और वह मजबूती से सक्रिय हो गए. अब देखना दिलचस्प होगा कि इसमें आगे-आगे होता क्या है? 

पक्ष-विपक्ष में दिलचस्प खेल की बड़ी संभावना

बताया जाता है कि वर्तमान कमेटी में नाराज की संख्या भी कम नहीं है, तो पक्ष के लोग भी अच्छी संख्या में है. ऐसे में धनबाद के खेल प्रेमियों की नजर अब आगे के डेवलपमेंट पर टिक गया है. बता दें कि विवाद की बातें रविवार को सार्वजनिक हुई. इसके पहले परदे के पीछे से राजनीति हो रही थी. कल एक होटल में कार्यक्रम था. मेयर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि धनबाद क्रिकेट में बदलाव के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं, अगर समाज और परिवार में मुझे किसी एक को चुनना होगा, तो मैं पहले समाज को चुनना पसंद करूंगा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में समाज और जनता से बड़ा कोई नहीं होता है. उन्होंने कहा कि मैं राजनीति करता हूं. मुझे हवाई जहाज उड़ाना नहीं आता. बावजूद मैं यदि हवाई जहाज उड़ाने लगूं तो क्या होगा। जाहिर सी बात है, जहाज क्रैश हो जाएगा. यही हाल धनबाद क्रिकेट संघ का है. 

धनबाद में क्रिकेट को मरते नहीं देख सकता : मेयर 

जिन लोगों ने कभी बैट पकड़ा  नहीं, वे क्रिकेट संघ का संचालन कर रहे हैं. ऐसे ही लोग पिछले 25 वर्षों से धनबाद में क्रिकेट का संचालन कर रहे है. यही कारण है कि धनबाद में क्रिकेट का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं धनबाद में क्रिकेट की खोई प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा, मैं किसी भी सूरत में धनबाद में क्रिकेट को मरते नहीं देख सकता. इसके लिए चाहे मुझे कोई भी लड़ाई लड़नी पड़े, मैं धनबाद के क्रिकेटरों, क्लब संचालकों व प्रशिक्षकों से कंधा से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा, किसी से भी घबराने की जरूरत नहीं है. मैं हर परिस्थिति में आप खिलाड़ियों के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहूँगा. इस मौके पर धनबाद मेयर संजीव सिंह ने प्रशिक्षक इम्तियाज हुसैन के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर कमल बत्ता, तापस सरकार, राजू झा आदि को सम्मानित किया. इससे पूर्व JSCA के सदस्य अवधेश सिंह, राकेश पाठक, मनोज कुमार सिंह, असित सहाय, रणजी खिलाड़ी बृजेश राय, आमिर हाशमी आदि ने धनबाद क्रिकेट संघ में बदलाव के लिए अपने-अपने विचार राजू. कार्यक्रम का संचालन डीसीए के पूर्व सचिव एसके रहमान जूनियर ने किया.

Tags:DhanbadJharkhandDCAmayormayor sanjiv singhDhanbad Cricket Association

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.