✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

गढ़वा से कल JMM करेगी मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत, रणनीति तैयार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:34:21 PM

गढ़वा(GARHWA): झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होते ही अब जेएमएम(JMM) भी अपनी मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत 23 सितंबर से कर रही है. जिसका नेतृत्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कर रही है. इसके लिए एक विशेष रणनीति तैयार की गई है. इस यात्रा में सभी महिला नेत्री को लगाया गया है. जिसमें मंत्री बेबी देवी, दीपिका सिंह पांडेय, महुआ मांझी, सविता महतो सहित अन्य शामिल हैं. बाबा बंशीधर मंदिर में पूजा पाठ कर यात्रा की शुरुआत गढ़वा जिले के नगर उंटारी प्रखंड से की जाएगी.

यात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व विधायक ने की बैठक

वहीं, यात्रा की तैयारी को लेकर नगर उंटारी में पूर्व विधायक अन्नत प्रताप देव ने बैठक की है. बैठक में तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई. इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद मंईयां सम्मान यात्रा निकाली जाएगी. जिसकी शुरुआत नगर उंटारी से की जा रही है. यह सरकार महिलाओं के लिए बहुत कुछ कर रही है, जिसे बताने के लिए सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन यात्रा की शुरुआत इसी धरती से कर रही है.

 

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार/गढ़वा

 

Tags:गढ़वाजेएमएमझारखंड मुक्ति मोर्चामंईयां सम्मान यात्राभाजपा परिवर्तन यात्रामुख्यमंत्री हेमंत सोरेनकल्पना सोरेनगढ़वा जिलाझारखंडझारखंड न्यूजझारखंड राजनीतिGarhwaJMMJharkhand Mukti MorchaMainiyan Samman YatraBJP Parivartan YatraChief Minister Hemant SorenKalpana SorenGarhwa DistrictJharkhandJharkhand NewsJharkhand Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.