✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

दुमका में गरजे पीएम मोदी, कहा- गरीबों की जमीन, अनाज और पानी लूट रही JMM! भ्रष्टाचारियों को चैन से नहीं रहने देंगे

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:44:35 AM

दुमका(DUMKA): लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है. इससे पहले चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है. केंद्रीय नेताओं का दौरा जारी है. इसी कड़ी में दुमका लोकसभा क्षेत्र के दुमका एयरपोर्ट मैदान में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में PM मोदी राज्य की गठबंधन सरकार पर हमला बोला है. अवैध खनन से लेकर जमीन घोटाले और नोट के पहाड़ का जिक्र किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है. दिल्ली से अनाज भेजा जाता है लेकिन बीच में झारखंड में अनाज की कालाबाजारी कर दी जाती है. यहां झामुमो के लोग अनाज को खा जा रहे है. गरीब आदिवासी की बात करने वाली झामुमो लूटने में लगी है. इसके अलावा जमीन घोटाले का भी जिक्र करते हुए निशाना साधा है.

मोदी ने कहा कि झारखंड की सत्ता में बैठे लोगों ने तो सेना की ही जमीन को कब्जे में ले लिया. आदिवासियों की सैकड़ो एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से बिक्री कर दिया है.इस जमीन घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री जेल चले गए. यहां सिर्फ लूट और झूठ की सरकार चल रही है. गरीबों को लूट कर तहखाने में नोट की गड्डी रखी जा रही है.

अब यहां नोट के पहाड़ निकल रहे है. देश में पहला कोई राज्य है जहां मंत्री,सांसद और मंत्री के नौकर के ठिकानों से पैसे निकल रहे है. यह नया इंडिया है,मोदी की गारंटी है किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. जिसने लूटा है उसपर कार्रवाई होगी.

Tags:pm modi livepm modipm narendra modi speechnarendra modipm narendra modipm narendra modi liveprime minister narendra modimodi livepm modi live todaypm modi in jharkhandpm modi speechpm modi jharkhand visitmodi newspm modi live speech todaymodimodi ji live todaypm modi today livemodi news livenarendra modi livepm modi jharkhand speechmodi live todaypm narendra modi today livepm narendra modi live todaylok sabha election 2024lok sabha electionloksabha election 2024bjpelection 2024lok sabha elections 2024lok sabha electionselection2024 lok sabha electionlok sabha election 2024 updatelok sabha election latest newsloksabha election bjp first list 2024indian general election 2024loksabha election2024 electionbjp meeting on lok sabha election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.