✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड का अय्याश दरोगा गिरफ्तार,एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई,दो दिन पहले सेक्स वीडियो हुआ था वायरल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 6:15:16 PM

रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस के निलंबित एएसआई मनोज कुमार का अश्लील वीडियो वायरल होने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. वीडियो की जांच के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को गिरफ्तार जेल भेज दिया. साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गई. यह कार्रवाई दो दिन पहले वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो पर की गई है. इस कार्रवाई की चर्चा पूरे झारखंड में है.

एसपी के आदेश पर कार्रवाई

दरअसल गुमला में पदस्थापित निलंबित एएसआई मनोज कुमार पासवान का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ. देखते ही देखते वीडियो की चर्चा शुरू हो गई. आखिर में इस वायरल वीडियो पर गुमला एसपी हारिश बिन जमा ने संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया. जिसके बाद टीम ने जांच के बाद एएसआई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पहले महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर कर चुका था ब्लैक मेल

बता दे कि मनोज कुमार पहले भी जेल जा चुके थे. इन पर महिला सिपाही के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निलंबीत कर दिया. और जेल भेज दिया था. लेकिन जब बेल पर बाहर आए तो फिर इनके कई वीडियो सामने आए. एक एक कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने लगे. जिससे पुलिस पर सवाल खड़ा होने लगा. आखिर कैसे कुछ पुलिस वाले पूरे महकमे में बदनाम कर रहे है. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ एसपी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दे दिया.                  

सुर्खियों में गुमला पुलिस

एएसआई से पहले गुमला में दो इंस्पेक्टर की तस्वीर भी वायरल हुई थी. जिसमें महिला सिपाही के साथ रोमांस करते दिखे. जिस पर भी जिले के एसपी ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर जांच शुरू करने का आदेश दिया. इन सब के बीच ही तीसरे पुलिस वाले का वीडियो सामने आने से विभाग में हड़कंप मचा था.      

Tags:JharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand GumlaGumla NewsGumla ASI Viral VideoASI NewsGumla PoliceGumla Police Viral Video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.