✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Health News : झारखंड में 1200 डॉक्टर और 7500 ANM-GNM पदों पर होगी बहाली,स्वास्थ्य विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 12, 2026, 3:39:47 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में विभाग काम कर रहा है. नए उपकरण के साथ साथ अस्पतालों में डॉक्टर और नर्स की कमी को भी अब दूर करने की पहल की है. राज्य में बड़े पैमाने पर डॉक्टर और नर्स की बहाली करने की तैयारी है. स्वास्थ्य मंत्री बताया है कि आने वाले दिनों में डॉक्टर के पद पर 1200 और 7500 ANM-GNM की बहाली होगी. इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है. जल्द ही इसका विज्ञापन निकाल कर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

दरअसल झारखंड में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी है. जिस वजह से लगातार अलग अलग अस्पताल से कई तस्वीर समाने आती है. कहीं अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलते तो कही स्टाफ नदारत दिखते है. ऐसे में इस कमी को पूरा कर राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभाग ने समीक्षा की. जिसके बाद निर्णय लिया गया की अब बड़े पैमाने पर बहाली की जाएगी. जिससे ग्रामीण इलाकों तक बेतर स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाया जा सके. और सभी का ईलाज सही तरीके से समय पर हो.

इसी कड़ी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड में जल्द ही 1200 डॉक्टर की बहाली होगी साथ ही 7500 पदों पर ANM-GNM की नियुक्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि झारखंड देश में सबसे बेहतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में करें.पूरी सरकार के साथ साथ विभाग भी लगातार काम कर रहा है. और आने वाले दिनों में दिखेगा की कैसे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदल रही है. झारखंड में कई नए इलाज शुरू हो रहे है. उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल ऐसा होगा. जिसमें ईलाज के साथ जांच और सभी सुविधा मिलेगी. कहीं ईलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जल्द ही सभी चीजे धरातल पर दिखेगी.                          

Tags:JharkhandJharkhand NewsHealth System jharkhandIrfan ansariJOb in jharkhandJob In Helath DepartmentRanchiSadar hospitakAnmgnmdoctor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.