✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

5 साल बाद झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ गुप्ता ने संभाली जिम्मेदारी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 12:39:17 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): लगभग पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद झारखंड को आखिरकार नया लोकायुक्त मिल गया है. मंगलवार को लोकभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस नियुक्ति के साथ ही राज्य में लंबे समय से खाली पड़े इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर फिर से सक्रियता आने की उम्मीद बढ़ गई है.

जस्टिस गुप्ता झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रह चुके हैं और उन्होंने 1997 से न्यायिक सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अपने करियर के दौरान वे कई अहम मामलों से जुड़े रहे हैं, जिनमें चर्चित चारा घोटाला की सुनवाई भी शामिल है. इसके अलावा वे झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं.

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जस्टिस गुप्ता ने पदभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उनके कार्यभार ग्रहण करते ही लोकायुक्त कार्यालय में पिछले कई वर्षों से चली आ रही निष्क्रियता खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि अब भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता बढ़ेगी. राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे शासन व्यवस्था में जवाबदेही और निगरानी तंत्र को मजबूती मिलने की संभावना है.

Tags:LokayuktaLokayukta Jharkhandjharkhand Lokayukta justice amitabh guptaJustice Amitabh GuptaJustice Amitabh Gupta becomes jharkhand lokayuktajharkhand lokayukta appointedgovernor santosh gangwarcm hemant sorenjharkhand government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.