✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, जानिए किन दो अहम प्रोजेक्ट को मिल सकती है हरी झंडी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 10:28:34 AM

TNP DESK- झारखंड कैबिनेट की आज अहम बैठक होने वाली है. जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है. खासतौर पर राज्य को दो नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने की उम्मीद है.

झारखंड कैबिनेट की आज होने वाली बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस बैठक में दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी मिल सकती है.अगर प्रस्ताव पास होता है तो इससे शहरी ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर बनाया जाएगा. वही दूसरा फ्लाईओवर करम टोली से साइंस सिटी तक बनेगा. 

बताया जा रहा है कि इन फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्देश्य बढ़ते जाम की समस्या को कम करना और शहरों में यातायात को सुगम बनाना है. सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है और यह फैसला उसी दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

कैबिनेट बैठक में फ्लाईओवर के अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव है. विकास योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी मुहर लग सकती है.राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है. कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर फैसला संभव है.

अगर इन दोनों फ्लाईओवर को मंजूरी मिलती है तो यह झारखंड के शहरी विकास के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. अब सबकी नजरें कैबिनेट बैठक के फैसलों पर टिकी हैं.

Tags:jharkhand cabinet meetingcabinet meeting jharkhandjharkhand cabinet meeting newsjharkhand cabinet meeting livejharkhand cabinet meeting 2026cabinet meeting in jharkhandjharkhand cabinet meeting todayjharkhand cabinet meeting news todaytomorrow cabinet meeting jharkhandcabinet meeting jharkhanjharkhand cabinet meeting news today liveHemant SorenHemant Soren news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.