✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

ईडी रेड में मिले करोड़ों के जेवरात,30 लाख नगद समेत करोड़ों के प्रॉपर्टी के दस्तावेज,योगेंद्र से शनिवार को होगी पूछताछ

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 2:53:42 AM

रांची(RANCHI):  शराब घोटाले मामले में झारखंड में ईडी की रेड करीब दस घंटे से अधिक चली है. इस छापेमारी में करोड़ों के जेवरात और करीब 30 लाख रुपये नगद बरामद किए गए है. साथ ही करोड़ों रुपये निवेश से जुड़े दस्तावेज ईडी ने बरामद किया है. इस छापेमारी के बाद योगेंद्र तिवारी को शनिवार को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है. इस पूछताछ के बाद ईडी आगे की कार्रवाई कर सकती है. कई ठिकानों पर अभी भी छापेमारी जारी है. बता दे कि शराब घोटाले में ईडी ने झारखंड के 32 ठिकानों पर एक साथ दबिश बनाया है, इसमें सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के ठिकानों समेत शराब घोटाले से जुड़े लोगों के दुमका, रांची, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा और गिरीडीह ठिकानों पर छापमेरी की गई.   

ईडी की इस छापेमारी में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के घर से इस छापेमारी में नगद करीब 30 लाख रुपये बरामद किए गए है. इसके अलावा कई संपत्ति की जानकारी भी ईडी को लगी है,कई दस्तावेज को ईडी के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है. इसके अलावा विजय सिंह के ठिकानों पर रेड में करोड़ों रुपये के जेवरात बरामद किए गए है. ईडी के अधिकारी जेवरात के मूल्यांकन करने में लगे है यह आकडा दो से तीन करोड़ तक जा सकता है.वहीं योगेंद्र तिवारी के रांची और दुमका के ठिकानों पर भी कई संपत्ति के दतवेज मिले है,यह संपत्ति करोड़ों में बताई जा रही है. फिलहाल अब ईडी ने योगेंद्र तिवारी को पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी दफ्तर बुलाया है.

इस रेड में मिले दस्तावेजों की जांच के बाद ईडी कई लोगों को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुला सकती है.शराब घोटाले की जांच काफी ऊपर तक जाने वाली है. इसमें कई अधिकारी भी ईडी की रडार पर आएंगे.फिलहाल योगेंद्र तिवारी से शनिवार को पूछताछ में कई सवाल ईडी के अधिकारी पूछेंगे. जिसके बाद अन्य इस घोटाले से जुड़े लोगों को ईडी तलब करेगी.                                     

Tags:ranchied raidJewelery worth crores found in ED raidproperty documents worth crores including 30 lakh cashYogendra will be questioned on Saturdayed raid jharkhandLiquer scam jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.