✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड के इन 6 जिलों में बनेगा JET का इग्ज़ैम सेंटर, जानें पूरा शेड्यूल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 3:44:41 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी. उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा राज्य के छह प्रमुख जिलों में कराई जाएगी, ताकि उन्हें नजदीकी केंद्र मिल सके.

आयोग के मुताबिक रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), देवघर और हजारीबाग में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इन शहरों में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. परीक्षा पैटर्न की बात करें तो JET एक ही दिन में आयोजित होगी, जिसमें दो पेपर शामिल होंगे. पहला पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे. यह पेपर उम्मीदवारों की शिक्षण और शोध क्षमता को परखने के लिए तैयार किया गया है. इसमें रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, सामान्य ज्ञान और विश्लेषणात्मक सोच से जुड़े सवाल शामिल होंगे.

दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे. यह पेपर अभ्यर्थी के चुने गए विषय पर आधारित होगा और विषय की गहराई से समझ की जांच करेगा. कुल मिलाकर परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी और इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है. परीक्षा से पहले 15 अप्रैल 2026 को उम्मीदवारों को उनकी एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी. इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और OTR पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

Tags:JET Exam CentersJET Exam Centers ranchiJET Exam Centers jharkahndJET ExamJET Exam updatelatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.