✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

JEE Main 2026 सेशन-1 का एडमिट कार्ड जारी, 21 से 24 जनवरी तक होगी परीक्षा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:40:27 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह एडमिट कार्ड उन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी को निर्धारित है.

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

एनटीए के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को आयोजित होने वाले पेपर-1 (B.E./B.Tech) के साथ-साथ पेपर-2A (B.Arch) और पेपर-2B (B.Planning) के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे.

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड पर दिया गया QR कोड और बारकोड साफ और स्पष्ट होना चाहिए. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर वही मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसे आवेदन के दौरान अपलोड किया गया था.

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार एनटीए से jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल या 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं.

Tags:JEE Main 2026 Session 1 admit card releasedJEE Main 2026JEE Main admit cardJEE Main admit card 2026admit card releasedadmit cardexamJEE Main examlatest newsstudents news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.