✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

जमशेदपुर का अबतक सबसे बड़ा जॉब स्कैम: फर्जी कंपनियों ने बेरोजगारों से लूटी लाखों की रकम, पुलिस के भी उड़े होश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:23:58 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : झारखंड के जमशेदपुर और घाटशिला में एक बड़े जॉब स्कैम का खुलासा हुआ है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भोला बागान और घाटशिला इलाके से पुलिस ने सैकड़ों युवकों और युवतियों को रेस्क्यू किया है. 

क्या है मामला?
"ग्लेज़ इंडिया" और राधा इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्जी कंपनी युवाओं को टाटा और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देती थी. इसके बदले उनसे ₹25,000 की मोटी रकम वसूली जाती थी. इधर बिहार, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से युवाओं को जमशेदपुर और घाटशिला बुलाया गया, जिसके बाद यहाँ लाकर उन्हें मार्केटिंग का काम कराया जाता था और विरोध करने वालों को जंगलों में ले जाकर पिटाई की जाती या कमरों में बंद कर दिया जाता. इसी दौरान कई युवक-युवतियां महीनों से बंधक जैसी स्थिति में काम करने को मजबूर थे. 

पुलिस की कार्रवाई : 
ग्रामीण एसपी रेशव गर्ग के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां घाटशिला से 180 लोग और गोविंदपुर के भोला बागान से 100 युवक रेस्क्यू किए गए हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि वहाँ 500 से 1000 तक युवतियां भी मौजूद थीं, लेकिन किसी कारणवश पुलिस उन्हें रेस्क्यू नहीं कर पाई है. इधर यह अब तक का झारखंड का सबसे बड़ा जॉब स्कैम माना जा रहा है, जिसमें हजारों बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी और जबरन काम कराने का खुलासा हुआ है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur scamjamshedpur latest newsjamshedpur scam newsjamshedpur crime newscrime news jharkhandjamshedpur job scamjamshedpur job scam newsbig newsjamshedpur job scam news exposed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.