जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने नशीली दवाइयां के खरीद बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई जुगसलाई पुलिस द्वारा की गई है. इस दौरान पुलिस में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का खुलासा किया. नशीली दवाइयां के साथ एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. उसके पास से भरी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. बुधवार को जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने पूरे मामले का खुलासा किया. एनडीपीएस एक्ट के तहत किस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड स्थित एक मकान में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस की एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इस दौरान वहां से झोला छाप डॉक्टर मो मुमताज अहमद (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया. तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल 55 पेटी दवाइयां बरामद की गईं. इनमें 74 पीस Trineme Bronco-F सिरप और 770 पीस Nitcor-10 टैबलेट शामिल हैं. जांच में पाया गया कि इन दवाइयों में नशीले तत्व मौजूद हैं, जिनका उपयोग गलत तरीके से किया जा सकता है.
कुछ दिन पहले ही हुई थी कार्रवाई
आरोपी द्वारा स्थानीय युवाओं को नशीली दवाइयां बेची जाती थी. जुगसलाई पुलिस ने इससे पहले हाल ही में नशीली दवाइयां के खरीद बिक्री के कारोबार का खुलासा किया था. एक गोदाम से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किए गए थे. एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था. जुगसलाई थाना प्रभारी का कहना है की नशीली दवाइयां के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.