जमशेदपुर(JAMAHEDPUR):23 फरवरी को झारखंड में हुए नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है.लौहनगरी जमशेदपुर की बात की जाये तो यहा जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव में मानगो में मेयर पद की उम्मीदवार सुधा गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी सह बीजेपी समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह को 17 हजार से अधिक मत से जीत हराकर जीत हासिल की है.मेयर उम्मीदवार सुधा गुप्ता कांग्रेस समर्थित प्रत्यासी और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी है.
पढ़े जुगसलाई से किसको मिली जीत
वही जुगसलाई से झारखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार किरण सिंह को हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है.आप को बता दें कि जुगसलाई मे 44 वर्षो के बाद नगर परिषद का चुनाव हुआ है, तो वही मानगो मे पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव हुआ है.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
