✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

JAC Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार जल्द होने वाला है खत्म, जानिए कब आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 5, 2026, 2:30:41 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है और अधिकांश विषयों की मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं और 12वीं (साइंस व कॉमर्स) का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है, जबकि इंटर आर्ट्स का रिजल्ट 10 मई तक आने की संभावना है.

इस साल परीक्षा और कॉपी जांच का काम तेजी से हुआ है, जिसके कारण रिजल्ट भी समय से पहले जारी किए जाएंगे. झारखंड बनने के बाद यह तीसरी बार होगा जब मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल में आएगा. इससे पहले 2015 और 2024 में भी ऐसा हुआ था.

मैट्रिक परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थी, जो सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चली. वहीं इंटर की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक हुई, जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक था. इस वर्ष कुल 7.47 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 4.23 लाख मैट्रिक और 3.24 लाख इंटर के परीक्षार्थी शामिल हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें.
•    Jharkhand Academic Council की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
•    “JAC 10th Result 2026” या “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें 
•    रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें 
•    सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा 
•    भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना परिणाम देख सकें.

Tags:JAC Result 2026Jharkhand boardjharkahnd board resultjharkahnd board result 2026JAC board 10th resultJAC board 12th result10th result12th resultlatest newstop newsjharkahnd update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.