✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

JAC ने जारी किया मदरसा परीक्षा 2026 का शेड्यूल, जानिए कब से होगी परीक्षा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 11:55:16 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने मदरसा परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. परिषद ने कक्षा वस्तानियां से लेकर मौलवी स्तर तक की परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यभर में मदरसा परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

जैक द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होंगी. पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के पहले दिन यानी 16 जून को प्रथम पाली में ‘दिनियात-I’ और दूसरी पाली में ‘दिनियात-II’ की परीक्षा होगी. इसके बाद अरबी, फारसी, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और तारीखे इस्लाम जैसे विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में कराई जाएंगी.

मौलवी स्तर के विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित तिथियों में आयोजित की जाएंगी. परिषद ने सभी मदरसों को परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.

जैक की ओर से बताया गया है कि सभी मदरसा प्रधान 8 जून 2026 से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. रोल शीट और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेज संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 10 जून से 12 जून के बीच वितरित किए जाएंगे. मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद 24 जून से 2 जुलाई 2026 तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसके लिए मदरसों को 20 जून तक परिषद कार्यालय से प्रश्न पत्र और ब्लैंक मार्क्स फाइल प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

Tags:JACJAC NewsMadrasa ExamJAC Madrasa ExamsMadrasa Exam datesheet releasedMadrasa Exam 2026JAC Releases Routine for 2026 Madrasa Examsexam newsexam schedule

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.