✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

'ये भारत जोड़ो नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है', डी.के सुरेश के बयान पर बाबूलाल ने राहुल गांधी पर कसा जोरदार तंज

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:25:22 AM

रांची : कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तिखी प्रतिक्रिया दी है. बाबूलाल ने डीके सुरेश के देश को तोड़कर अलग देश बनाने की मांग पर कहा कि देश को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी खासकर खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहा कि अगर आपमें हिम्मत है तो डीके सुरेश को पार्टी से निष्कासित कर दिजिए.  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने डीके सुरेश के बयान पर राहुल गांधी को भी घेरा. उन्होंने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकाल रहे हैं वे भारत तोड़ो यात्रा पर हैं. हमारे लिए राष्ट्र पहले है, फिर पार्टी और सत्ता, लेकिन कांग्रेस के लिए पहले सत्ता है. चाहे इसके लिए देश को ही क्यों न तोड़ना पड़े.

देवघर में हैं राहुल गांधी

बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में चल रही है. उन्होंने पाकुड़ से अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत की. आज गोड्डा होते हुए दुमका पहुंचे. इसके बाद राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के साथ देवघर पहुंचे. देवघर में राहुल गांधी ने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. करीब 30 मिनट तक बाबा मंदिर परिसर में रहे. इसके बाद वे न्याय यात्रा पर निकले. इस दौरान लोगों की काफी भीड़ देखी गई. हर कोई राहुल गांधी से मिलना चाहते थे. लेकिन हो नहीं सका. वहीं राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद आयोजित जनसमूह को संबोधित किया.

बीजेपी करती है कड़ी निंदा

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोक सभा सांसद ने कल बजट पेश होने के बाद बयान दिया कि हमारी मांग है कि दक्षिण को भारत से अलग कर देनी चाहिए. कांग्रेस सांसद के इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान की बीजेपी कड़ी निंदा करती है. ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. डीके सुरेश को एक मिनट भी सांसद बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

‘..सिद्ध हो गया कि राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं’

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब पता चला कि राहुल गांधी वास्तव में कौन सी यात्रा निकाल रहे हैं. ये उनकी तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा का ही असर है कि कांग्रेस के सांसद दक्षिण भारत को देश से तोड़कर एक अलग राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं. आज सिद्ध हो गया कि राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. देश को तोड़ने की मांग कांग्रेस के सांसद ने ऐसे ही नहीं की है. अभी तक न तो सोनिया गांधी, न राहुल गांधी, न प्रियंका वाड्रा और न ही कांग्रेस के महासचिव का इस पर बयान आया है. लगता है कि वे डीके सुरेश के इस बयान से सहमत हैं.

कांग्रेस पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश को जाति, धर्म और क्षेत्र को आपस में लड़ाकर सत्ता की राजनीति करती आई है. कांग्रेस हमेशा से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच जनता को भड़का कर अपनी राजनीति करती आई है. हाल ही में तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के डीएनए को बिहार-यूपी यानी उत्तर भारत के डीएनए से बेहतर बताया था. तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सनातन का अपमान किया.

Tags:JharkhandRanchiBJPCongressRahul GandhiBharat Jodo Nyay YatraNyay YatraDK SureshSouth IndiaIndiaBharat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.