✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में हराम की शराब नहीं देने पर अंधाधुन फायरिंग,सुरक्षा पर  उठा सवाल   

BY - Samir Hussain

Published at: 04 Mar 2026 02:28 PM (IST)

रांची में हराम की शराब नहीं देने पर अंधाधुन फायरिंग,सुरक्षा पर  उठा सवाल   

रांची(RANCHI): झारखंड में होली के मौके पर भी अपराधियों का तांडव जारी है. देर रात शराब दुकान पर हुई गोली बारी ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया.हलाकी इस गोली कांड में किसी को नुकसान नहीं हुआ. लेकिन बदमाशों ने जिस तरह से हथियार लहराया वह सीन फिल्म की तरह दिख रहा था. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से सवाल पूछा है.  

दरअसल देर रात दस बजे अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान पर चार बदमाश पहुंचे. सभी ने किसी ब्रांड की शराब मांगी. जिसके बाद शराब दुकानदार से इसी बीच नोंक झोंक शुरू हो गई. देखते ही देखते बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाला और गोली चला दी. गनीमत रही की इस घटना में किसी को गोली लगी नहीं. इसके बाद सभी शराब लेकर वहाँ से निकल गए. घटना CCTV में कैद हो गई.

इस मामले में अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि झारखंड “झारखंड में मंत्री-मुख्यमंत्री से लेकर छुटभैये गुंडे तक शराब दुकानों में वसूली कर रहे हैं। मंत्री परमिट कैंसिल करने का भय दिखाकर तो, गुंडे बंदूक की नोक पर... चाहे जैसे भी हो होली पर मुफ्त का दारू सबको चाहिए। यूं तो सरकार होली में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही थी, लेकिन रांची जिला के अनगड़ा में गुंडे फायरिंग कर शराब लूटते हुए आराम से निकल गए।

 

@HemantSorenJMM

जी, दुकानदारों को प्रताड़ित करने से बेहतर है कि कैबिनेट से अपनों के लिए रंगदारी कोटा निर्धारित कर लीजिए। शराब दुकानों के टेंडर से लेकर पर्व त्योहारों पर सबकी 'मांग' पूरी करते-करते बेचारे दूकानदार त्रस्त आ चुके हैं।

@ranchipolice

गोलीबारी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करें और सभी शराब दुकानों पर सुरक्षा का उचित प्रबंध करें।  “           

Tags:JharkhandRanchiCrime NewsBabulal MrandiJharkhand newsJharhadupdayeCrime newsJharkhand Ka newsAngada News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.