रांची(RANCHI): राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. मनीटोला की रहने वाली एक महिला की हत्या कर शव को दफन कर दिया गया. अब हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बेटी और अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद अब कब्रिस्तान से शव को निकाला गया. पुलिस अब पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच को आगे बढ़ाएगी. घटना से इलाके में सनसनी का माहौल बन गया.
बताया जा रहा है कि मृतका का नाम नाहीदा प्रवीण है. उनकी उम्र 50 साल है. उनकी कोई बेटी नहीं थी इस वजह से उन्होंने एक लड़की को गोद लिया था. उसके हर सपने को पूरा करती थी. लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर माँ को मौत के घाट उतार दिया. और फिर परिजनों को झूठी कहानी मौत की बता कर गुमराह किया.
लेकिन जब जनाजा को स्नान कराने महिलाएं पहुंची और मृतका के शरीर पर चोट के निशान दिखे तो शक हुआ. लेकिन इतने में किसी का शक बेटी पर नहीं गया. शव को पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दफन कर दिया गया. डोरंडा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. लेकिन इस बीच घर में परिजनों ने लड़की के कुछ बात को सुना. जिसके बाद डोरंडा थाना में शिकायत की गई. पुलिस ने जांच शुरू की और बेटी को हिरासत में लिया.
इस दौरान पूछताछ की गई और जिसमें लड़की स्वीकार कर लिया की उसने माँ को मौत के घाट उतार दिया है. घटना की पुष्टि होने के बाद अब पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव को निकालने का काम शुरू किया. जिससे इलाके में चर्चा का विषय बना है.बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची.
इस बीच समाजसेवी शहीद अईयूबी ने कहा कि जानकारी मिली की हत्या मुह बोली बेटी ने किया है. अब जांच में पूरे मामले का खुलासा होगा. लेकिन हत्या का शक परिवार के लोगों को था तो पहले थाना में शिकायत करने की जरूरत थी. जिससे दफन करने के बाद दोबारा शव को ना निकालना पड़ता. अब पुलिस जांच कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएगी. आखिर पूरी कहानी क्या है और कैसे वारदात को अंजाम दिया गया है.
पुलिस ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है. शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.फिलहाल बेटी और अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है