✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में 4 साल की मासूम से 68 वर्षीय अधेड़ ने की दरिंदगी, फिर हुआ कुछ ऐसा...

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 3:57:32 PM

पलामू (PALAMU): हरिहरगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पलामू जिले के हरिहरगंज में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में 68 वर्षीय बुजुर्ग विजय पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मामले की जानकारी मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. हरिहरगंज थाना प्रभारी देओव्रत पोद्दार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी किए छापेमारी की गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध बेहद गंभीर हैं और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने इस घटना को समाज के लिए कलंक बताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह के अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सख्ती से अपराधियों के बीच डर का माहौल बनेगा. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Tags:palamupalamu newspalamu rape with minorrape with minorgangrape with minorpalamu updatepalamu gangraperape newsgangrape newsrape

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.