✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

दुमका में पिता बना बेटे का कातिल, मां का दर्द: आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 1:42:39 PM

दुमका (DUMKA) : फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती पूजा देवी का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है. जिस मां ने अपने बेटे को जन्म दिया उसी के सामने उसके 10 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई. सबसे बड़ा सदमा यह है कि इस जघन्य वारदात का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसके अपने पति पर है.

खौफनाक वारदात : पिता ने ही ले ली बेटे की जान

रामगढ़ थाना क्षेत्र के साधूडीह गांव में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोपी संजय कामती ने आवेश में आकर पहले अपनी पत्नी पर हमला किया और जब बेटा बचाने आया तो उस पर भी वार कर दिया. गंभीर चोट के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई.

पहले भी होता था पति पत्नी के बीच झगड़ा

जानकारी के अनुसार, संजय कामती और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. नशे की हालत में वह मारपीट भी करता था. चार दिन पहले ही पूजा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और बुधवार को ही दोनों का समझौता कराया गया था, लेकिन शाम को फिर विवाद भड़क उठा.

पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी भागकर दूसरे गांव में एक पेड़ पर छिप गया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया.

न्याय की गुहार: अस्पताल में जिंदगी की जंग

गंभीर रूप से घायल पूजा देवी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है और न्याय की गुहार लगा रही है. पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट - पंचम झा 

Tags:Dumka father kills sonFather murders son in DumkaDumka murder case father sonJharkhand crime news DumkaFather kills son in Dumka JharkhandDumka news todayJharkhand breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.