✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

IIT-ISM ने रचा प्लेसमेंट इतिहास, 3 छात्रों को मिला 1.5 करोड़ का सालाना पैकेज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 6:57:02 PM

धनबाद (DHANBAD): देश के बेहतरीन कॉलेज में शुमार धनबाद के IIT-ISM इंजीनियरिंग कॉलेज ने नया आयाम कायम किया है. IIT-ISM ने सत्र 2025-26 के कैंपस प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है, जहां बेहतरीन पैकेज के साथ छात्रों ने नौकरी पाई है. बताते चलें कि संस्थान में दिसंबर 2025 में शुरू हुए प्लेसमेंट ड्राइव के पहले सात दिनों में ही 527 छात्रों को जॉब ऑफर मिल गए, जबकि अब तक कुल 963 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर दिया जा चुका है. यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक है और नए रिकार्ड बना रहा है.

इस बार मिनरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग शाखा के तीन छात्रों को ऑफ-कैंपस 1.5 करोड़ रुपये सालाना का सबसे बड़ा पैकेज मिला है. इससे पहले का रिकॉर्ड 1.26 करोड़ रुपये का था, जो केवल एक छात्र को मिला था. वहीं ऑन-कैंपस प्लेसमेंट में 80 लाख रुपये सालाना का पैकेज चार छात्रों को दिया गया.

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा छात्रों में सबसे अधिक पसंदीदा रही. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, पेट्रोलियम, माइनिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शाखाओं को कंपनियों ने प्राथमिकता दी.

कैंपस प्लेसमेंट में अब तक 300 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें टाटा स्टील, जेडएस एसोसिएट, एमडाक्स, बीईएल, एस्सार आयल, क्रिसिल, आइडीएफसी फर्स्ट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पेटीएम, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, इंटेल, फ्लिपकार्ट, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, कैटरपिलर, अमेज़न, वीज़ा और आईबीएम जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं.

आईआईटी-ISM के अधिकारियों का कहना है कि अभी तीन महीने प्लेसमेंट शेष हैं और संभावना है कि छात्रों के लिए और अधिक अवसर खुलेंगे. अदाणी समूह भी जल्द ही इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया के परिणाम घोषित कर सकता है, जिसमें लगभग 50 छात्रों को अवसर मिलने की उम्मीद है. यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का पल है और छात्रों के करियर के लिए नए अवसर खोल रही है.

Tags:IIT-ISMIIT ISM DhanbadIIT-ISM Placement recordIIT-ISM placement newsIIT-ISM placementIIT-ISM dhanbad placementlatest newsbig newstop newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.