✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना के सत्यापन प्रक्रिया के बीच नहीं मिल रही राशि, तो आज ही करें यह काम, खटाखट आएंगे पैसे

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 2:14:08 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में मंईयां को अब सम्मान योजना की दो किस्तों का इंतजार है. मिली जानकारी के अनुसार 15 मई से लाभुकों के खाते में योजना की दो किस्तें यानि की अप्रैल और मई महीने की राशि भेजी जाएगी. पर यह तारीख भी पार हो चुकी है और अबतक राज्य के किसी भी जिले में योजना की किस्त का भुगतान नहीं किया गया है. हालही में खबर आई थी की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल और मई माह की राशि का भुगतान एक साथ किया जाएगा. ऐसे में मंईयांओं के खाते में एक साथ 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी. पर अभी तक योजना की किस्त की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. 

ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है की एक से दो दिनों के भीतर योजना की दोनों किस्तों का भुगतान किया जाएगा. मंईयांओं को जल्द ही DBT के माध्यम से किस्त की राशि का भुगतान होगा. बताते चलें कि विभाग की ओर से जिलों में करीबन 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का भुगतान किया जा चुका है. ऐसे में जल्द ही लाभुकों के खाते में योजना की किस्त भेजी जाएगी. 

वहीं राज्य की वैसी लाभुक महिलायें जिन्हें मार्च महीने में योजना की किस्त का भुगतान नहीं हुआ है, उनके खाते के सत्यापन का काम भी जारी है. दरअसल राज्य में 11 मई से 18 मई तक सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इसके अलावा 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से मिली जानकारी का संकलन किया जाना है तथा अयोग्य पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएंगे. 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी.

Tags:Maiyan Samman YojanaMaiyan Samman Yojana updatemaiyan yojanamaiya yojnamaiyan samman yojana big updatemaiyan samman yojana latest updatemaiyan yojana 22vi kistmaiyan yojana 23vi kistmaiyan samman yojana 22nd installmentmaiyan samman yojana 23rd installmentmaiyan samman yojana latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.