✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इंसानियत शर्मसार: रांची में 3 साल की मासूम से की दरिंदगी, आरोपी इरफान गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 1:02:56 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां तीन वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी की गई है. मामला रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां घटित इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. हालांकि कोतवाली पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिली है और पुलिस ने आरोपी इरफान नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इरफान ने बच्ची को फुसलाकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया था. वह हिंडपीढ़ी का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है.

वहीं घटना के बाद बच्ची शांत हो गई थी और काफी डर गई थी. ऐसे में जब परिवार वालों ने बच्ची से पूछा तो मासूम ने सारी आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी इरफान के खिलाफ बीएनएस की धारा 74/351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. वहीं आरोपी इरफान से पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जता रही है.

Tags:raperape newsrape with minorrape with minor in ranchirape with 3 year old girl3 year old girl assaulted3 year old girl assaulted in ranchigangrapegangrape in ranchigangrape with minor in ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.