✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

रांची : कैसे होगा 35 लाख किसानों का ऑनलाइन आवेदन, जब सर्वर ही नहीं है दुरुस्त

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:16:55 PM

रांची(RANCHI): राज्य के 35 लाख किसानों को 3500 रुपया देने की योजना सरकार ने बनाई है. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर राज्य में सुखाड़ को देखते हुए एक राशन कार्ड पर 3500 रुपया देने की घोषणा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की है. लेकिन इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कराने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

एक आवेदन में लग रहा लगभग आधा घंटा

बता दें कि CSC के द्वारा ऑनलाइन आवेदन देना है. लेकिन दिन भर राशन कार्ड लेकर किसान केंद्र पर खड़े रह रहे है. CSC के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है. एक आवेदन करने में 15 से 20 मिनट से अधिक का समय लग रहा है. एक साथ झारखंड के सभी जगहों से ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है. इससे सर्वर पर लोड बढ़ गया है. यही कारण है कि आवेदन करने में देरी हो रही है.

सर्वर बहुत ही ज्यादा स्लो कर रहा काम

दरअसल, CSC केंद्र के संचालक ने बताया कि सर्वर बहुत ही ज्यादा स्लो काम कर रहा है एक साथ भीड़ भी केंद्र पर पहुंच रही है. 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख रखी गई है, जिससे सभी लोग अपना आवेदन पहले कराना चाहते हैं.

आवेदन के लिए किसानों को करना है एक रुपए का भुगतान

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने नेपाल हाऊस सभागार में अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक के बाद मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया था कि किसान अपने नजदीकी csc (प्रज्ञा केंद्र) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि इस आवेदन के लिए किसानों को एक रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन के बाद ही किसानों के खाते में पैसा जाएगा. जिनके पास एक डिस्मिल जमीन भी नहीं है वह भी अपना आवेदन दे सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 30 नवंबर तक था. लेकिन बाद में फिर आवेदन की तिथि को 15 दिन बढ़ाया गया है.

 रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची   

Tags:सीएससी केंद्रझारखंड सुखाड़ योजनाझारखंड न्यूजबादल पत्रलेखझारखंड मंत्री बादल पत्रलेखjharkhand newsjharkhand latest newsminister badal patralekhhemant sorenjharkhand cm hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.