✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

एनआईटी मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, बिजली के खंभे से टकराई कार, उड़े परखच्चे

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:42:41 AM

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. एनआईटी मुख्य मार्ग पर पश्चिम बंगाल नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे एमआईजी स्थित शिव हनुमान मंदिर से कुछ दूरी आगे हुई.

हादसे में शामिल कार का रजिस्ट्रेशन नंबर डब्लूबी 40 एटी 8088 बताया जा रहा है. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि आगामी 29 दिसंबर को एनआईटी जमशेदपुर में महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन सड़क सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में पहले से ही मुस्तैद थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई.

घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर थाना परिसर में जब्त कर लिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में कितने लोग सवार थे और वाहन कौन चला रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर मालिक और कार सवारों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

रिपोर्ट : बीरेंद्र मंडल

Tags:saraikelasaraikela newssaraikela latest newsaccidentaccident newsmajor accidentmajor accident newsmajor accident in saraikelalatest newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.