✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

JSSC CGL पेपर लीक पर हाईकोर्ट सख्त, परिणाम प्रकाशन पर रोक जारी, अगली सुनवाई 15 जुलाई को

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:20:46 PM

रांची(RANCHI): JSSC CGL के पेपर लीक मामले में दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई है. यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता की खंडपीठ के द्वारा हुई है. जिसमें मामले की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानि की जेएसएससी-सीजीएल के पेपर लीक मामले में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को यह बताया गया कि CID इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और फिलहाल जांच जारी है. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. 

इसके अलावा कोर्ट के द्वारा परीक्षा के परिणाम प्रकाशन पर पूरी तरह से प्रतिबंध कायम है. बताते चले की दायर की गई याचिका में परीक्षा प्रक्रिया में धांधली, प्रश्नपत्र लीक और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा बीते साल 2024 के सितंबर के महीने में 21 और 22 तारीख को 3 बैठक में ली गई थी. इसके बाद लगातार पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं पर इतने विरोधों के बावजूद भी परीक्षा के परिणाम प्रकाशित हुए थे. इधर दूसरी ओर छात्रों के द्वारा पेपर लीक की आशंका पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी. बाद में मामले की जांच सीआईडी के हाथों सौंपी गई और जांच में सीआईडी को परीक्षा के तहत पेपर लीक के कई साक्ष्य मिले हैं. मामले में सीआईडी ने करीबन एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया है और अभी भी जांच जारी है.

Tags:jssc cgljssc cgl paper leakjharkhand highcourtjharkhand highcourt on jssc cgl paper leaklatest update on jssc cgl

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.