✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में दिखा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में डर का माहौल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 12:10:41 PM

चाईबासा (CHAIBASA): जिले के नुईया गांव के पास आज सुबह चार जंगली हाथियों का झुंड घूमता हुआ देखा गया. सुबह करीब 6 बजे बंद पड़ी सीडीएन रुगंटा खदान और आसपास के खदान क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया.

हाथियों के गांव मे घूसने की यह कोई नई घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड इस इलाके में देखा जा चुका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र हाथियों के एलिफेंट कॉरिडोर माना जाता है. इसी वजह से यहां समय-समय पर हाथियों का आना-जाना लगा रहता है. हालांकि ग्रामीण पहले से सतर्क रहते हैं, लेकिन अचानक इतनी नजदीक हाथियों के पहुंचने से घबराहट और भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है.

हाथियों के दिखते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास शुरू कर दिया गया है.

वन विभाग ने गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कोई भी लोग हाथियों के करीब जाने की कोशिश न करे और न ही उन्हें उकसाए. साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे अकेले जंगल या खदान क्षेत्र की ओर न जाएं. लगातार बढ़ती इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचाव किया जा सके.

रिपोर्ट : संतोष वर्मा

Tags:ChaibasaChaibasa elephantElephant herd spottedelephant newsElephant newsForest department elephant alert Jalert JharkhandElephant corridorChaibasa wildlifenews latestElephant news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.