✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

हेमंत सोरेन का नहले पर दहला, भाजपा के गोगो दीदी योजना के 2100 के जगह सरकार अब मैया सम्मान के तहत देगी 2500 रुपये

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:26:10 PM

रांची(RANCHI):झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल हेमंत सरकार की ओर से भाजपा के गोगो दीदी योजना को टक्कर देने के लिए हेमंत सोरेन ने मईया सम्मान योजना की राशि 1 हज़ार रुपया से बढ़ाकर 2,500 सौ रुपये कर दी गई है. सोमवार को हुई कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर मंजूरी  दी गई हैं. 

दिसंबर में पांचवी किस्त के रूप में दी जाएगी 2,500 रूपये 

बता दें कि मईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ाने के लिए कैबिनेट में इस प्रस्ताव को पेश किया गया था, जिसके बाद सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाया गया है.वहीं कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही मईयां सम्मान योजना के आधार पर 53 लाख महिलाओं को हर साल अब 12 हज़ार रूपये की जगह 30,000 रुपये दिए जाएंगे. यह राशि हेमंत सरकार की ओर से दिसंबर में पाँचवी किस्त के रूप में दी जाएगी.

गोगो दीदी योजना को हेमंत सरकार ने दिया टक्कर

दरअसल भाजपा की ओर से मईयां सम्मान योजना को टक्कर देने के लिए गोगो दीदी योजना के तहत 2,100 रुपये देने की बात कही गई है, लेकिन अब झामुमो ने इसके जवाब में मईयां सम्मान की राशि बढ़ाते हुए 2,500 रुपये कर दी है. वहीं एक कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से मईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त की राशि छठ पर देने की घोषणा की गई हैं.

Tags:₹1000 खाते में credit होना शुरुmaiya samman rashi yojana updatemaiya samman rashi yojanamaiya samman rashi yojana ka paisa kab aayegaमैया समान राशि योजनाmaiya samman rashi yojana money updatemaiya samman rashi yojana ka paisa kaise check karemaiya samman rashi yojana received money updatemantumartinjharkhand schemebreaking newsjharkhand newsjharkhand maiya samman yojanaमंईयां सम्मान योजनाहेमंत सोरेनमंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तcabinet meetingmaiya samman yojna rashi 2100

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.