✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

हेमंत और नड्डा खूंटी में होंगे आमने सामने! प्रशासन की तैयारी पूरी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:20:34 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल कर सरकार को घेर रही है तो दूसरी ओर झारखंड सरकार योजनाओं का लाभ देने के लिए जनता के बीच पहुंच रही है. इसी कड़ी में एक तरफ सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन तोरपा में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में करोड़ों की परिसंपत्ति वितरण करेंगे. वहीं, दूसरी तरफ खूंटी में कचहरी मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवर्तन सभा में हुंकार भरेंगे. दो बड़े नेताओं के कार्यक्रम को देखते हुए खूंटी जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान को तैनात किया गया है. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं.

विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दौरा शुरू

बता दें कि, विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सरगर्मी तेज है. साथ ही नेताओं का दौरा भी शुरू है. भाजपा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकाल कर सरकार बदलने की हुंकार भर रही है. परिवर्तन यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने कोल्हान से की. जिसके बाद संथाल परगना में गृह मंत्री अमित शाह और पलामू प्रमंडल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह परिवर्तन रथ को रवाना कर चुके हैं. अब दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल में इसकी शुरुआत केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा करने पहुंच रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल

वहीं, हेमंत सरकार चौथी बार ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के जरिए जनता के बीच पहुंच रही है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान प्रदेश के सभी अंचल और ब्लॉक में कैंप लगा कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. अबुआ आवास से लेकर पेंशन और अन्य काम कैंप में ही पूरे किए जा रहे हैं. बिना दौड़ के ही सभी काम पंचायत स्तर तक खत्म हो रहे हैं.

Tags:झारखंडझारखंड राजनीतिझारखंड न्यूजभाजपाजेएमएमहेमंत सोरेनजेपी नड्डाखूंटीसीएम हेमंत सोरेनभाजपा परिवर्तन यात्राआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डारांचीJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand NewsBJPJMMHemant SorenJP NaddaKhuntiCM Hemant SorenBJP Parivartan YatraYour Plan Your Government at Your DoorBJP National President JP Naddaranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.