✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में रफ्तार का कहर, ट्रेन पकड़ने निकले मामा-भांजा की ज़िंदगी रास्ते में हो गई खत्म, फोरलेन पर हुआ हादसा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 1:03:05 PM

गढ़वा (GARHWA): गढ़वा-मेदिनीनगर फोरलेन पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. हुर गांव स्थित टोल प्लाजा के पास बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मामा और भांजे की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों परिवारों में कोहराम का माहौल है.

मृतकों की पहचान ओबरा गांव निवासी 25 वर्षीय उदय पाल और मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकज पाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उदय पाल मजदूरी के काम के लिए विशाखापट्टनम जाने वाला था. उसे ट्रेन पकड़वाने के लिए उसका भांजा अंकज अपने ननिहाल आया हुआ था. रविवार को दोनों एक ही बाइक से गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उदय को बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़नी थी.

इसी दौरान हुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उदय पाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल अंकज पाल को पुलिस की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया.

घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अंकज अपनी मां का इकलौता बेटा था. तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी थी और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी. मजदूरी कर वह अपनी मां का सहारा बना हुआ था. वहीं उदय पाल भी परिवार का बड़ा बेटा था और विशाखापट्टनम में काम कर अपने घर का खर्च चलाता था.

हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा भी फूट पड़ा. उन्होंने स्थानीय पुलिस और टोल कर्मियों पर अवैध बालू ढुलाई को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि इलाके में बालू से लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से दो युवकों की जान चली गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Tags:garhwagarhwa accident newsaccident newsmajor accident in garhwagarhwa latest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.