✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

क्या संथाल में कमज़ोर पड़ गई झामुमो! आखिर लोबिन को क्यों बना लिया अपना प्रचारक

BY - Mehak Mishra CE

Published at: 17 Nov 2024 06:01 PM (IST)

क्या संथाल में कमज़ोर पड़ गई झामुमो! आखिर लोबिन को क्यों बना लिया अपना प्रचारक

रांची(RANCHI): संथाल परगना को झामुमो का गढ़ माना जाता है. बावजूद इसके झामुमो प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवार लोबिन हेम्ब्रम की तस्वीर लगा कर वोट मांग रहें हैं. यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. बात लोबिन तक पहुंची, जिसके बाद झामुमों उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. यह मामला अपने आप में अजूबा है कि फोटो भाजपा उम्मीदवार का है और चुनाव चिन्ह झामुमो का. इसके बाद अब सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या बोरियो विधानसभा में झामुमो कमज़ोर पड़ रही है. जिस वजह से लोबिन का सहारा लिया जा रहा है.  

बोरियो विधानसभा सीट पर मचा घमासान 

भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के द्वारा आरोप लगाया गया है कि विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन आम मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए अपने पोस्टर बैनर में भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम का चित्र लगाकर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पोस्टर में प्रत्याशी का नाम धनंजय सोरेन है और चुनाव चिन्ह तीर धनुष है. प्रत्याशी का फोटो में धनंजय सोरेन के जगह पर भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम का फोटो लगा हुआ है. पोस्टर देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लोबिन हेम्ब्रम मतदाताओं से आग्रह कर रहे हैं कि धन्नजय सोरेन को तीर-धनुष छाप पर वोट देकर विजयी बनाये. ऐसे भ्रम की स्थिति इसलिए किया गया है कि बोरियो विधानसभा की भोली-भाली जनता फंस जाये.

अगर बात लोबिन की करें तो इनकी अपनी पकड़ बोरियो में है और लम्बे समय तक झामुमो का झंडा बुलंद कर विधानसभा पहुंचे. लेकिन कुछ हालात ऐसे बने की लोबिन बागी हो गए और आखिर में भाजपा में चले गए. लोबिन को भाजपा ने उम्मीदवार भी बना दिया. अब इस सीट पर लड़ाई भी दिलस्चस्प होने वाली है. आखिर लोबिन नैया पार कर पाएंगे या फिर तीर धनुष लेकर धनंजय विधानसभा पहुंच जायेंगे.

Tags:jmmbjpheeant sorenlobinlobin hembromlobin hembrom joins bjp livelobin hembrom join bjplobin hembramlobin hembrom joins bjpchampai soren join bjplobin hembrom bjpjmm leaders lobin hembromlobin hembram joining bjpchampai soren joins bjpchampai soren to join bjpchampai soren joins bjp livejmm leaders joins bjpjmm mla lobin hembramlobin hembrom today newslobin will join bjpchampai soren bjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.