✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

आधी आबादी ने हेमंत पर जताया भरोसा, महिलाओं को अब मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त का इंतजार

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:03:03 AM

रांची(RANCHI): विधानसभा चुनाव में महिलाओं का समर्थन झामुमो को पुरज़ोर मिला है. जिस कारण इंडिया गठबंधन की बंपर जीत हुई है और अब एक बार फिर से 28 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, अगर चुनावी दौर की बात की जाए तो झामुमों को पीछे छोड़ने के लिए भाजपा ने भी गोगो दीदी योजना के तहत 2,100 रूपये प्रति माह देने की घोषणा की थी. लेकिन राज्य की महिलाओं को भाजपा की गोगो दीदी योजना रास नहीं आई और महिलाएं झामुमो की मंईयां सम्मान योजना की ओर चल पड़ी. चुनाव से पहले झारखंड की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 1000 रूपये दिए जा रहे थे, जो हेमंत सरकार के प्रति झारखंड की महिलाओं को प्रभावित कर गया. 

महिलाओं ने दिया मंईयां सम्मान योजना का साथ

नवंबर में मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त महिलाओं को मिल चुका है. अब दिसंबर में पांचवी किस्त आने वाली है. अगर देखा जाएं तो दिसंबर की किस्त महिलाओं के लिए खास है, क्योंकि हेमंत सोरेन द्वारा पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि दिसंबर से महिलाओं के खाते में 1000 के बजाय 2,500 सौ रुपये सरकार की ओर से भेजे जाएंगें. दरअसल कैबिनेट में चुनाव के पहले ही निर्णय लिया जा चुका है, कि सभी 18-50 वर्ग की महिलाओं को पांचवी किस्त के रूप में दिसंबर से 2,500 रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे.

दिसंबर में पांचवी किस्त
योजना की राशि सभी मंईयां सम्मान के लाभुको को पिछले किस्त के अनुसार दिसंबर में पांचवी किस्त भी 1 से 15 तारीख के बीच मिलनी शुरू हो जाएगी. ऐसें में देखना होगा कि महिलाओं के खाते में 1000 के जगह 2,500 रूपये भेजे जाएंगे या नही.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana statusmukhyamantri maiya samman yojana online applyjharkhand maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojana online form kaise bharemaiya samman yojana paisa kab milega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.