✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

घाटशिला उपचुनाव: जब सबके सामने रो गया कोल्हान टाइगर! आंख से निकले आंसू के बाद क्या बदलेगा माहौल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:43:52 AM

रांची(RANCHI): झारखंड की एक मात्र सीट घाटशिला में उपचुनाव का प्रचार प्रसार थम गया. मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान होना है. घाटशिला के रण में 13 प्रत्याशी मैदान में है. लेकिन सीधी टक्कर भाजपा के बाबूलाल सोरेन और झामुमो के सोमेश के बीच है. चुनाव प्रचार के आखरी दिन सभी राजनीति दल ने पूरी ताकत झोंक दिया. लेकिन आखरी समय में पूरे घाटशिला में चंपाई सोरेन की चर्चा शुरू हो गई. प्रचार के आखरी समय में सीएम हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन को बैल बोल दिया लेकिन इसका माहौल उल्टा पड़ गया.

अब बैल वाले बयान पर घाटशिला में चर्चा शुरू है. चंपाई सोरेन एक बड़ा कद कोल्हान में रखते है. झारखंड आंदोलन के समय से घाटशिला ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र को बरीखी से समझते और जानते है. राजनीति भी इसी कोल्हान से शुरू किया. शुरुआत से झामुमो को साथ लेकर चले गुरु जी के साथ कंधा से कंधा मिला कर हर आंदोलन को सफल बनाया. लेकिन आखिर में 2024 के चुनाव में भाजपा में शामिल हो  गए.

भाजपा में शामिल होने के बाद चंपाई सोरेन ने अपनी सीट को बचा लिया. इसके बाद यह साफ हुआ कि चंपाई सोरेन का प्रभाव खुद का है ना की किसी दल के दम पर वह अपनी राजनीति कर रहे है. हलाकी चंपाई अपने बेटे को जीत नहीं दिला सके थे. 22 हजार वोट से चुनाव में हार मिली. और अब फिर उपचुनाव में चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन मैदान में है. इस बार के चुनाव में चंपाई सोरेन खुद मैदान में डटे हुए है. हर जगह खुद कैम्पेन कर जनता को अपनी ओर खींच रहे है.

लेकिन चुनाव के आखरी समय में हेमंत सोरेन ने मंच से बाबूलाल सोरेन को बैल बोल दिया. इसके बाद चंपाई खुद भावुक हुए और उनके आँख से आँसू निकल गए. चंपाई सोरेन प्रेस वार्ता के दौरान रो गए. जिससे एक मैसेज सही नहीं गया. झामुमो के पुराने कई साथी इस समय चंपाई सोरेन के समर्थन में दिखे है. हलाकी कोई सामने नहीं आया. लेकिन झारखंड आंदोलन के समय के साथी चंपाई सोरेन के साथ खड़े हो गए है. यहां पर बैल बोलना झामुमो के लिए थोड़ा नुकसान पहुंचाने जैसा हो गया.

हालांकि चुनाव में आखरी समय में क्या होता है. यह परिणाम के बाद सामने आएगा. फिलहाल अभी सभी दल के प्रत्याशी खुद के जीत के दावे कर रहे है. सभी अपने अपने तरीके से अब डोर टू डोर पहुंच कर सीधा संवाद करने में लगे है.                     

              

Tags:Ghatsila by-election: When the Kolhan Tiger cried in public! Will the atmosphere change after the tears?champai sorencm champai sorenchampai soren cmbjp champai sorenchampai soren bjpchampai soren newschampai soren livechampai soren ex cmchampai soren exitchampai soren in bjpwho is champai sorenchampai soren on jmmchampai soren on rsschampai soren speechchampai soren incomechampai soren assetschampai soren join bjpchampai soren bjp newschampai soren ka videochampai soren news livechampai soren joins bjpchampai soren on kumharchampai soren propertychampai soren net worthhemat sorenhemant sorencm hemant sorenhemant soren cmhemant soren edhemant soren pchemant soren newshemant soren modihemant soren livehemant soren wifehemant soren vlogwho is hemant sorenhemant soren dancehemant soren housecm hemant soren newshemant soren speechhemant soren ka songcm hemant soren livehemant soren update newshemant soren latest newslatest news hemant sorenhemant soren bhashanhemant soren in nemrahemant soren live news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.