✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

गैंगस्टर प्रिंस खान को अब आतंकी घोषित करने की अनुशंसा,गृह मंत्रालय भेजा जायेगा प्रस्ताव 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 4:33:26 PM

रांची(RANCHI): झारखण्ड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान को अब आतंकवादी घोषित करने के लिए धनबाद पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को अनुशंसा भेजी है.जिसके बाद अब पुलिस मुख्यालय इस प्रस्ताव को गृह विभाग को भेज कर गृह मंत्रालय के लिए सिफारिश करेगा. सूत्रों की माने तो पुलिस को खुफ़िआ इनपुट मिली है. जिसके आधार पर अब आगे की कार्रवाई करने की तैयारी.

बताया जा रहा है कि प्रिंस खान दुबई से पाकिस्तान भाग निकला. जब दुबई पुलिस के साथ भारत सरकार की एजेंसी प्रिंस खान की गिरफ़्तारी के लिए दबिश बढ़ा रही थी. इसी बिच वह पाकिस्तान पहुँच गया. जिसके बाद पंजाब प्रान्त में बैठ कर वह गैंग ऑपरेट कर रहा है. साथ ही यह भी खबर है कि प्रिंस खान कई आतंकी संगठन के संपर्क में है.

पुलिस को मिली इनपुट के आधार पर प्रिंस खान आतंकी संगठन से साठ गाठ कर हथियार और अन्य सामान की डिलेवरी भारत में करवा रहा है. जिससे यहाँ दहशत फैलाने का काम प्रिंस के गुर्गे करते थे. कई सूचना प्रिंस खान के खिलाफ ख़ुफ़िया विभाग को मिली है. जिसके बाद अब कार्रवाई की तैयारी है.

धनबाद पुलिस को प्रिंस खान के आतंकी के साथ कनेक्शन की जानकारी मिलने पर अलर्ट पर है. सभी गतिविधि पर नजर पुलिस बना कर रखे है. साथ ही टेक्निकल सेल के साथ ख़ुफ़िया की हर रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी.क्योकि अब मामला गैंग्स्टर से बड़ा होकर आतंकी तक पहुँच गया.  

Tags:JharkhandGangster NewsPrince KhanPrince khan updategangster newsGangster prince khan newsRanchiDhanbad policeDhanbad police news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.