✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

मौत के मुँह में रहकर भी निभाया मां का फर्ज, डैम में डूबने से बच्चों को बचाया

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 7:55:52 PM

कोडरमा (KODERMA):  कोडरमा जिले सतगावां थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. यह घटना माधोपुर पंचायत की है जहां असराइन डैम में लेम्बो ग्राम निवासी सरिता देवी की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल मृतक सरिता देवी अपनी दो बेटीओं  के साथ डैम में कपड़े धोने गई थी. कपड़े धोने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की चपेट आ गई. अपने माँ को डूबता देख दोनों बेटियों ने भी पानी में छलांग लगा दी और हरसंभव प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था की बेटियों का साहस पानी की गहराई पर फीका पड़ गया.  

इतना ही नहीं सबसे मार्मिक पहलू यह था जब सरिता देवी को आभास हुआ कि उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी बेटियाँ भी डूब सकती हैं तो एक माँ ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, अपनी पूरी ताकत लगाकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित किनारे की ओर धकेल दिया. उन्होंने खुद मौत को गले लगा लिया, लेकिन जाते जाते अपनी संतानों के जीवन की रक्षा की.

बता दें, सरिता देवी अपने पीछे पाँच बेटियों और एक बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. वह वर्तमान में लेम्बो में आवास योजना के तहत बने अपने नए घर में रह रही थीं. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सरिता देवी का शव को डैम से बाहर निकाला. पुलिस भी मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर जांच और पंचनामा कर   पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद पूरे गाँव में मातम का माहौल बना हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Tags:Koderma newsSatgawan incidentAsrain Dam tragedyJharkhand mother sacrificewoman drowns KodermaKoderma local newsdrowning accident Jharkhandmother saves daughtersMadhopur Panchayat newsSatgawan police.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.