✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड में 76 सक्रिय नक्सलियों को पकड़ने के लिए नये सिरे से ईनाम की घोषणा, देखें लिस्ट

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:49:49 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में सक्रिय नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यलय द्वारा नये सिरे से इनाम की रकम गृह मंत्रालय भेजी गई थी. जिसे गृह मंत्रायल द्वारा मंजूरी दे दी गई है. बता दें कि झारखंड सुरक्षा बलों द्वारा लंबे समय से इन खूंखार नक्सलियों की तलाश की जा रही थी. जानकारी के अनुसार कई इलाकों से नक्सलियों को खदेड़ कर उन्हें सीमित क्षेत्र में रखा गया है. अब गृह मंत्रायल ने नक्सलियों को पकड़ने की रणनीति और तेज कर दी है. झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी, टीपीसी, जेजेएमपी के फरार 76 उग्रवादियों के खिलाफ सरकार ने नये सिरे से ईनाम का ऐलान कर दिया है. इन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए गृह मंत्रायल द्वारा ईनाम की राशी एक करोड़ से एक लाख के बीच रखी गई है.

एक करोड़ के ईनामी नक्सली

गृह मंत्रायल ने नए सिरे से भाकपा के तीन माओवादियों पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, सेंट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल उर्फ तिमिर व पतिराम मांझी उर्फ अनल दा पर एक करोड़ का इनाम रखा है. इनामी उग्रवादियों की सूची में पीएलएफआई के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप का भी नाम शामिल है.

25 लाख ईनामी नक्सली

पीएलएफआई सुप्रीमो समेत छह सैक कमांडरों पर 25 लाख का इनाम घोषित किया गया है. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर अब 25 लाख का इनाम है. माओवादियों के सैक कमांडर करमचंद हांसदा उर्फ चमन, लालचंद्र हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उरांव, अजय महतो उर्फ टाइगर पर 25 लाख का इनाम है.

 15 लाख ईनामी नक्सली

15 लाख ईनामी नक्सलियों में माओवादी कुंबा मुर्मू उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ वासुदेव, सर्वजीत यादव उर्फ नवीन, छोटू खेरवार, पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा, टीपीसी के आक्रमण गंझू, भाकपा माओवादी कृष्णा हांसदा, रामप्रसाद मार्डी, नितेश यादव, रवींद्र गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार, गणेश भारती पर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया है.

10 लाख ईनामी नक्सलियों के नाम

तिलकेश्वर गोप पर 10 लाख का इनाम है साथ ही टीपीसी के शशिकांत उर्फ आरिफ जी, माओवादी जोनल कमेटी सदस्य रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया जी, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा, माओवादी मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार, साहिबराम मांझी, विवेक यादव, सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, चंदन सिंह खेरवार, गोदराय यादव गृह विभाग ने तिलकेश्वर पर 10 लाख का इनाम घोषित कर दिया है. इसी साल जनवरी में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है. वर्तमान में वह जेल में बंद है.

5 लाख के ईनामी नक्सलियों के नाम

भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांउर रंथू उरांव, अघनू गंझू, गुलशन सिंह मुंडा, प्रदीप सिंह खेरवार, सहदेव महतो, संतोष भुइयां, सहदेव यादव, ननकुरिया उर्फ नंदकिशोर यादव, दशरथ उरांव, बीरबल उरांव, रवींद्र यादव, शीतल मोची, चंद्रभान पाहन, लवलेश गंझू, अजय यादव, जयंति उर्फ रेखा, खुदी मुंडा, प्रभात मुंडा, प्रभात गंझू, गोविंद बिजरिया, अभिजीत यादव पर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है.

2 लाख के ईनामी नक्सलियों के नाम

माओवादी एरिया कमांडर लाजीम अंसारी, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह, पीएलएफआई के बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया, टीपीसी के करीम जी पर दो लाख का इनाम घोषित है.

1 लाख के ईनामी नक्सलियों के नाम

जेजेएमपी के फिरोज अंसारी, ललिंद्र महतो, टीपीसी के विरेंद्र गंझू, संतोष गंझू, सहेंद्र यादव, पीएलएफआई के सुखराम गुडिया, सामुएल बुढ़, माओवादी कैडर मेरिना सिरका, पांचा उरांव, मीता उर्प नयनतारा, लक्ष्मण राय पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है.

रिपोर्टः आदित्य सिंह

Tags:jharkhand newsranchi newsjharkhand crime newsjharkhand naxalitiesnaxalites operation in jharkhandjharkhand policejharkhand head quaetered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.