✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

चतरा मुठभेड़ में मारा गया 15 लाख का इनामी नक्सली सहदेव,अब तक चार शव बरामद

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 3:59:24 PM

चतरा (CHATRA) :  चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है. यह मुठभेड़ चतरा के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बटुका इलाके में हुई जहां पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया.

कुल चार इनामी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि

मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में माओवादी सबजोनल कमांडर सहदेव गंझू, जिस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था समेत कुल चार इनामी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से सभी मृत नक्सलियों की पहचान की पुष्टि अभी नहीं की है.घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और नक्सल सामग्री भी जब्त की गई है जो इस ऑपरेशन की बड़ी सफलता को दर्शाता है.

सभी की पहचान की प्रक्रिया जारी

चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी की पहचान की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे खुद दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.यह ऑपरेशन झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के समन्वय का एक बड़ा उदाहरण है जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

दूसरी तरफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में भो सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच पिछले तीन दिनों से मुठभेड़ जारी है. बलिबा जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में 6 जवान भी घायल हुए है. जिन्हे एयर लिफ्ट कर रांची शोफट किया गया. सूचना है कि कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा के साथ 65 से 70 नक्सली मौजूद है.       

रिपोर्ट - विकास कुमार 

 

Tags:Chatra Hazaribagh encounterNaxal encounter JharkhandSahdev Ganju killedMaoist commander killed Jharkhand15 lakh reward Naxal killedJharkhand Naxal operationChatra police operationNaxal OperationNaxal EncounterNaxal Encounter UpdateNaxal Encounter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.