✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Followup : धनबाद पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल से कौन हुआ प्रभावित, किनको कहां मिली नई जिम्मेवारी !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 5:27:48 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में जिन पुलिस अधिकारियों का परफॉर्मेंस सही नहीं है, उनकी कुर्सी पर आगे भी खतरा है. लगातार पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य पालन और निष्ठा की समीक्षा हो रही है. जो लोग सही पाए जा रहे हैं, उन्हें तो इनाम मिल रहा है, लेकिन जिनकी निष्ठा में कमी दिख रही है, उनकी कुर्सी भी जा रही है. ऐसे ही समीक्षा के बाद धनबाद में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है. ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूचना जैसे ही बाहर आई, थानेदार यह जानने को परेशान हो गए कि किसकी थानेदारी गई और किसको नई जिम्मेवारी मिली है. वैसे आज बड़ा फेरबदल किया गया और संकेत मिल रहे हैं कि आगे भी फेरबदल किये जा सकते हैं.  

परफॉर्मेंस समीक्षा के बाद हुआ है तबादला

दरअसल, एसएसपी प्रभात कुमार लगभग हर अपराध बैठक में यह बात दोहराते रहे हैं कि जिनका परफॉर्मेंस सही होगा, उनको इनाम मिलेगा और जिनका सही नहीं होगा, उन पर कार्रवाई भी हो सकती है. यह अलग बात है कि धनबाद पुलिस हाल के महीना में केस के निष्पादन में अच्छा परफॉर्मेंस किया है. आज जिन-जिन थानेदारों को बदला गया, किनको कहां जगह मिली, इसकी सूची नीचे दी जा रही है.

भूली ओपी का प्रभार अब विश्वजीत ठाकुर के पास 

भूली ओपी का प्रभार अब विश्वजीत ठाकुर को सौंपा गया है, मैथन ओपी की जिम्मेदारी अभिनव कुमार को दी गई है. गोविंदपुर थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभारी बनाया गया है. आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. ट्रैफिक थाना से एसआई शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी का प्रभारी बनाया गया है. शेखर कुमार को जोरापोखर से गलफरबाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है. पंचेत ओपी के प्रभारी रहे प्रभात रंजन को अब तिसरा थाना का प्रभारी बनाया गया है. सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद को अलकडीहा ओपी भेजा गया है. राजेश कुमार को धनबाद थाना से लोदना का प्रभारी बनाया गया है.

राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी रामकनाली भेजी गईं

बिगन सोय को बरवाअड्डा से धनबाद महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है. सुरबाला भृंगराज को बाघमारा महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है. धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अकबर अहमद खान को मनियाडीह का प्रभार मिला है. अमृता खलको को कपूरिया भेजा गया है और प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना की कमान सौंपी गई है. राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी की जिम्मेदारी दी गई है. शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है. महुदा थाना में पवन पाठक को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है.

Tags:DhanbadJharkhandPolicemahkamaTransfer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.