✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

कोडरमा रेलवे स्टेशन में टला बड़ा हादसा, मालगाड़ी में लगी आग

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:31:16 PM

कोडरमा(KODERMA): कोडरमा रेलवे स्टेशन में बीते देर रात बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. दरअसल, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही मालगाड़ी के चक्के पर अचानक आग लग गई. हालांकि, स्टेशन मास्टर और चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई.

क्या था पूरा मामला  

बता दें कि कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही मालगाड़ी के चक्के पर अचानक आग लग गयी. आग लगने के तुरंत बाद मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रोका गया. आग लगते देख घटना की जानकारी कोडरमा स्टेशन मास्टर को दी गयी. सूचना मिलते ही वो घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया.

परिचालन रहा घंटों बाधित

मालगाड़ी में आग लगने के कारण कई घंटों तक रेल परिचालन बाधित रहा. बता दें कि देर रात तक पैसेंजर और राजधानी ट्रेन पिछले स्टेशनों पर ही खड़ी रही. हालांकि, मालगाड़ी के चक्के में आग कैसे लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है. हालांकि,अब परिचालन सामान्य हो गया है.

Tags:कोडरमा न्यूजझारखंड न्यूजकोडरमा रेलवे स्टेशनरेलवे कर्मचारी न्यूजkoderma newskoderma railway stationfire in koderma railway stationjharkhand newsjharkhand latest newskoderma latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.