✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड राज्य की जल सहिया संघ के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज, जानिए पूरा मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:48:00 AM

रांची(RANCHI): दो दिन पहले राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करने वाली झारखंड राज्य की जल सहिया संघ के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कोतवाली में विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी ने यह मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि राजभवन के पास धरना स्थल पर झारखंड राज्य जल सहिया संघ ने कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति नहीं ली थी. बगैर प्रशासनिक अनुमति के जल सहिया संघ ने अपना प्रदर्शन किया और राजभवन के गेट नंबर एक तक बैरिकेटिंग तोड़ कर पहुंच गई.

दरअसल, राजभवन के समीप कई अन्य संगठनों का भी धरना-प्रदर्शन चल रहा था. जिला प्रशासन ने इसको लेकर वरीय दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी. शनिवार को दोपहर दो बजे जल सहिया संघ की सैकड़ों महिलाओं ने बैरिकेटिंग तोड़कर राजभवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया. पुलिस ने आंदोलनरत संघ के कार्यकर्ताओं पर काबू पाने की कोशिश की, पर हड़ताली कर्मी नहीं माने. उग्र जल सहियाओं ने यातायात व्यवस्था के साथ-साथ विधि व्यवस्था भी भंग की. काफी समझाने के बाद भी वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. महिलाओं ने जबरन बैरिकेटिंग भी तोड़ दी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  

Tags:Jal Sahiya Sanghjharkhand newsjharkhand latest newsranchi kotwali policeKotwali police stationजल सहिया संघझारखंड राज्य जल सहिया संघranchi newsfir against jal sahiya sangh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.