रांची(RANCHI): झारखंड में नक्सलियों के अंतिम किले पर अब सुरक्षा बल के जवानों की कार्रवाई तेज हो गई. बुधवार से सारंडा के छोटानागर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. 24 घंटे से इस ऑपरेशन में छह जवान घायल हुए. लेकिन अभियान और तेज कर दिया गया. करीब 5 हजार सुरक्षा बल के जवान आगे बढ़ रहे है. सूचना है कि टॉप नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा का दस्ता अब घीर गया. जिस पहाड़ी पर वह मौजूद था उसे चारों तरफ से जवानों ने घेर लिया है.
बताया जा रहा है कि छोटानागर थाना क्षेत्र में मौजूद एक पहाड़ी पर मिसिर बेसरा अपने 45 से 50 साथियों के साथ मौजूद है. लेकिन इस पहाड़ी को चारों तरफ से जवानों ने घेर लिया है. पहाड़ी पर सबसे बड़ी चुनौती IED का जाल बना है.माओवादियों ने चारों तरफ बारूद बिछा रखा है. जिससे वह सुरक्षित बचे रहे. लेकिन माना जा रहा है कि अब मिसिर बेसरा के बच कर निकलने का रास्ता नहीं है. क्योंकि पहाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया गया.
बता दे कि बुधवार को सुरक्षा बल के जवानों सूचना मिली थी की एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ छोटानागर थाना क्षेत्र के बलिबा जंगल में मौजूद है. जिसके बाद CRPF, कोबरा,झारखंड जागुआर और जिला बल के जवान संयुक्त अभियान में निकले. लेकिन जंगल में सुरक्षा बल के जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ.
जवान कुछ समझ पाते तब तक माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें पहले दिन पाँच जवान घायल हुए. लेकिन इसके बाद अभी अभियान रुका नहीं. जवान जंगल में ही डटे रहे और गुरुवार को फिर से पहाड़ी पर चढ़ाई शुरू की गई. जिसमें दोबारा एक IED ब्लास्ट हुआ और इसमें कोबरा के एक जवान घायल हुए. जिन्हे एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया.