☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

दुमका : बगैर सुरक्षा के रखा था विस्फोटक, प्रशासनिक जांच शुरू

दुमका : बगैर सुरक्षा के रखा था विस्फोटक, प्रशासनिक जांच शुरू

दुमका(DUMKA): जिले में प्रशासन द्वारा गठित खनन टास्क फोर्स द्वारा वैसी कंपनी जिन्हें विस्फोटक सप्लाई करने का लाइसेंस मिला है, उनके स्टॉक और गोदाम की जांच की जा रही है. इसी कड़ी में आज यानी मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन शिकारीपाड़ा के हरिपुर गांव पहुंचे.

इस दौरान हरिपुर मुख्य सड़क से एक किलोमीटर दूर निर्जन स्थान पर एक गोदाम में विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया. इन विस्फोटकों में स्टार जेल 36 पेटी, डेटोनेटर 168 पेटी,  बूस्टर 25 पेटी, स्टार वन डेटोनेटर 52 पेटी शामिल है. जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने बताया कि सारे विस्फोटक आशा एंड संस इंटरप्राइजेज और राजा इंटरप्राइजेज के नाम पर है. हालांकि, मैनेजर ने इसके कागजात दिखाने में असमर्थता जताई.

वहीं, यह भी पता नहीं चल पाया कि यह विस्फोटक किस जगह सप्लाई किए जा रहे थे. डीएमओ ने कहा कि मैनेजर से कागजात की मांग की गई है. कागजात आने के बाद अगर अनियमितता का पता चलेगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Published at:06 Dec 2022 07:32 PM (IST)
Tags:दुमका न्यूजझारखंड न्यूजdumka newsjharkhand latest newsDumka Administrative investigation
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.