✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विनीत तिवारी हत्याकांड को एक माह बीत जाने के बाद भी खाली हैं पलामू पुलिस के हाथ, ‘महाकाल’ के पीछे कौन ?

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 1:39:31 PM

पलामू (PALAMU): बीते 26 अप्रैल को विनीत तिवारी का शव बरामद हुआ था और अब एक महिना बीतने को है पर अबतक आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कोई खास सफलता नहीँ मिली है. हालांकि इस चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस महकमा अब और ज्यादा सक्रिय हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अभियान सह पलामू जोनल आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने पूरे केस की विस्तृत समीक्षा की और जांच में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. मेदिनीनगर स्थित पलामू एसपी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पलामू डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान हत्याकांड की जांच, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अब तक हुई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई.

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आईजी की ओर से जांच को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और कई सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं. गौरतलब है कि 25 अप्रैल को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण कर लिया गया था. अगले दिन 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र से उनका शव बरामद हुआ था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

इस हत्याकांड में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और उसके भाई दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू तिवारी का नाम सामने आया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिंटू तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल अब भी फरार है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस ने पहले ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर रखा है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Tags:palamupalamu newspalamu updateVineet Tiwari murder casePalamu Vineet Tiwari murder casemahakalmahakal palamumahakal news palamulatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.