✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

रंगे हाथ रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, गुमला में कार्यरत कैशियर को ACB ने दबोचा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 14, 2026, 7:24:28 PM

गुमला : लघु सिंचाई कार्यालय गुमला में कार्यरत कैशियर राहुल सिंह को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम ने अचानक लघु सिंचाई कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान राहुल सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे. वे कार्यालय परिसर में स्थित अपने आवास में थे जहां एक ठेकेदार द्वारा राशि दिए जाने के बाद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा.एसीबी की टीम ने मौके पर काफी देर तक पूछताछ की. इसके बाद राहुल सिंह को लघु सिंचाई कार्यालय लाया गया जहां संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है.

कार्यालय परिसर में अफरातफरी

एसीबी के पहुंचते ही कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई. कई कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए वहीं कुछ कर्मी स्थिति को लेकर असहज नजर आए. उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई 2025 को ही राहुल सिंह का स्थानांतरण लोहरदगा कर दिया गया था लेकिन अब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था.बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता द्वारा विरमित नहीं किए जाने के कारण वे अब भी कार्यालय से जुड़े कार्यों का निष्पादन कर रहे थे.

आरोपी कैशियर को रंगे हाथ दबोचा

जानकारी के अनुसार शहर में संचालित योजना के तहत भुगतान से संबंधित चेक काटने के एवज में राशि की मांग की गई थी. इससे परेशान होकर संबंधित ठेकेदार ने एसीबी से संपर्क कर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी कैशियर को रंगे हाथ पकड़ लिया. एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर यदि किसी अन्य कर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट - सुशील कुमार 

Tags:Gumla ACB RaidGumla Cashier ArrestedJharkhand Bribery CaseACB Trap Case GumlaCashier Caught Taking BribeGumla Corruption NewsACB Jharkhand ActionAnti Corruption Bureau JharkhandGumla Latest NewsGovernment Employee ArrestedBribe Taking Case GumlaACB Trap OperationGumla Crime News TodayJharkhand Breaking News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.