✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में रेल नेटवर्क विस्तार की कवायद तेज: सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से की ये मांग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 30, 2026, 2:00:53 PM

पलामू (PALAMU): नई दिल्ली में रेल भवन में एक महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के रेल विकास से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं. इस बैठक में क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई.

सांसद ने सबसे प्रमुख प्रस्ताव के रूप में पलामू में वैगन उत्पादन एवं रख-रखाव सुविधा (Wagon Production and Maintenance Facility) स्थापित करने की मांग रखी. उन्होंने सुझाव दिया कि यह इकाई गढ़वा रोड या जपला क्षेत्र में स्थापित की जाए, जहां पर्याप्त रेलवे भूमि उपलब्ध है. उनके अनुसार, इस परियोजना से न केवल क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. रेल मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए इसकी व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Study) कराने का आश्वासन दिया.

इसके साथ ही सांसद ने पलामू क्षेत्र के लिए कई नई रेल सेवाओं की मांग की. इनमें चोपन-देवघर एक्सप्रेस (डालटनगंज-धनबाद मार्ग से) शामिल है, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी. दक्षिण भारत से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चोपन-एर्नाकुलम रेल सेवा का भी प्रस्ताव रखा गया, जिसका मार्ग गढ़वा, डालटनगंज, रांची, राउरकेला, चेन्नई और कोयंबटूर होते हुए एर्नाकुलम तक होगा. पश्चिम भारत से सीधा संपर्क जोड़ने के लिए रांची-अहमदाबाद एक्सप्रेस (लोहरदगा, डालटनगंज और जपला मार्ग से) शुरू करने का अनुरोध किया गया. इसके अलावा नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाकर इसे सप्ताह में एक से तीन दिन चलाने की मांग भी रखी गई.

सांसद ने हैदरनगर ब्लॉक के सरगड़ा टोला में नावाडीह रेलवे फाटक संख्या-48 के पास एलसी/आरयूबी (Level Crossing/Road Under Bridge) निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिसे रेल मंत्री ने निर्माण सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया. बैठक के अंत में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में पलामू क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित परियोजनाएं क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी और लोगों की यात्रा सुविधाओं में बड़ा सुधार लाएंगी.

Tags:palamupalamu newsV.D.Ramsansad V. D. Ramsansad V. D. Ram palamurail mantrirailway ministerpalamu updatelatest updatenews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.